बहराइच, अगस्त 23 -- बहराइच, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आयुष्मान कार्ड में पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता या मोबाइल नंबर जैसी कोई त्रुटि है, तो अब उसे आसानी से सुधारा जा सकता है। सरकार ने इसके लिए एक नया डाटा मैनेजमेंट पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी के स्वयं के नाम को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के संशोधनों को दुरुस्त कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए पोर्टल पर दर्ज लाभार्थी का विवरण और आधार व राशन कार्ड के विवरण में 80 फीसदी मिलान अनिवार्य होता है। यह भी पढ़ें- बरेली समेत प्रदेश में 42 जिले आयुष्मान कार्ड में संशोधन में सुस्त कुछ मामलों में पिता का नाम, उम्र या पते में मामूली अंतर होने के कारण सिस्टम कार्ड जा...