भदोही, अप्रैल 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जीटी रोड बस स्टैंड के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सोनी उर्फ दीपू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए संचालित आयुष्मान कार्ड योजना को और प्रभावी बनाने की मांग उठाई गई। वीरेंद्र सोनी ने कहा कि वर्तमान में आयुष्मान कार्ड का उपयोग केवल बड़ी बीमारियों के इलाज में किया जा रहा है, जबकि इलाज से पहले निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से विभिन्न जांचों के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए जाते हैं। इससे आम लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग किया कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत इलाज के साथ-साथ आवश्यक जांच भी नि:शुल्क शामिल की जाए। साथ ही मरीज की तबीयत खराब होने पर तत्काल कार्ड का अप्रूवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.