आयुष्मान कार्ड में त्रुटि है तो उसे नजदीकी सीएचसी पर सुधार करा लें
महाराजगंज, जुलाई 5 -- महराजगंज, निज संवाददाता। यदि किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड में नाम और पता सहित कोई त्रुटि है तो उसे संबंधित सीएचसी पर पहुंचकर सुधार करा सकते हैं। इसके लिए शासन ने सभी सीएचसी को सोर्स डाटा सुधार पोर्टल उपलब्ध कराया है।आयुष्मान भारत योजना में जिले के दो लाख 52 हजार परिवार चयनित हैं। इनमें करीब 11 लाख सदस्य हैं। चयनित परिवार के इन सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनना है। लेकिन कई सदस्य का नाम व जन्मतिथि आदि में त्रुटि के चलते उनका आयुष्मान कार्ड बन पा रहा है। चयनित परिवार का सदस्य होने के बाद भी वे योजना का लाभ लेने से वंचित हो जा रहे हैं। शासन ने आयुष्मान कार्ड में त्रुटि का सुधार करने के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सोर्स डाटा सुधार पोर्टल उपलब्ध कराया है।सीएचसी पर पहुंचकर लोग पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, लिंग व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.