आयुष्मान कार्ड बना गरीब परिवारों का आर्थिक सुरक्षा कवच, 33,875 लोगों को मिला नि:शुल्क उपचार
किशनगंज, अगस्त 22 -- किशनगंज। निज संवाददाता बीमारी के समय इलाज का खर्च गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर फ्रैक्चर, गंभीर बीमारी या लंबे उपचार की स्थिति में अस्पताल का खर्च परिवार की वर्षों की बचत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बनकर सामने आ रही है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों को नि:शुल्क उपचार से जोड़ने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। अब तक 16 लाख के लक्ष्य के आलोक में 6 लाख 77 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि करीब 3 लाख 45 हजार परिवार योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं अब तक 33,875 लोगों को योजना के तहत नि:शुल्क उपचार मिल चुका है। इसका सीधा लाभ उन परिवारों को मिल रहा है, जिनके लिए महंगे इलाज का खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.