बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्त पांच अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। शासन के निर्देश पर 25 नवंबर से एक माह का विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रगति की समीक्षा जिले से लेकर स्टेट लेवल तक हो रही है। खराब प्रगति पर सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने पत्र जारी कर पांच अधीक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। सुधार नहीं होने की दशा में वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है। सीएचसी रामनगर, साऊंघाट, विक्रमजोत, कप्तानगंज, पीएचसी बनकटी के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को जारी नोटिस में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा है कि अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश हैं, लेकिन आप सभी की ओर से अभियान के दौरान काफी कम कार्ड बनाए गए हैं। भारत व राज्य सरकार की इस मह...