मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा की। डीएम ने तालाबों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराने की हिदायत दी। कहा कि नाली की सफाई और क्षतिग्रस्त नाली या जहां पर पानी का बहाव निस्तरित न हो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत अधिकारी और नगर नालिकाओं में अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं का टीकाकरण 15 जून तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लें एवं पशुपालकों, कुकुट पालक और सूअर पालकों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करें। उन्होंने बच्चों को स्कूल में हाथ धोने की विधि को नियमित रूप से बताने तथा संचारी रोग से बचाव की जानकारी देने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.