महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व डॉक्टरों की क्लास लगाई। आयुष्मान कार्ड बनाने में फिसड्डी रहने वाले ब्लॉक प्रभारियों को चेतावनी देते हुए दो प्रतिशत से कम कार्ड बनाने वालों की सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया है। बैठक में डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पनियरा, परतावल व फरेंदा के एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा आरबीएसके योजना के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग में रुचि न लेने पर परतावल ब्लॉक के डॉ. एनएन मिश्रा और डॉ. घनश्याम गुप्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.