बागपत, अगस्त 31 -- बागपत। प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सहूलियत देने वाले आयुष्यमान कार्ड में कुछ निजी केंद्र फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। बागपत के कई निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड लेकर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों के कार्ड सत्यापन कराए जाने पर फर्जी निकले। इसे सिस्टम ने खुद-ब-खुद रिजेक्ट कर दिया। अस्पताल संचालकों का कहना है कि इलाज के समय आयुष्मान कार्ड का सत्यापन एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से कराए जा रहे हैं। इस कारण बड़ी संख्या में फर्जी कार्ड पकड़ में आ गए। फर्जी आयुष्मान कार्ड पकड़े जाने के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। इसी के दृष्टिगत अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के सत्यापन की व्यवस्था बदली गई है। अस्पताल संचालक चिकित्सकों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड निरस्त होने के मामले सामने आ रहे है...