देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों को आयुष्मान कार्ड बनाने में रविवार को प्रदेश की रैकिंग में देवरिया प्रथम स्थान पर रहा, जबकि मिर्जापुर जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रदेश में अव्वल आने पर सीडीओ व सीएमओ ने कर्मियों को बधाई दी है।गरीबों को साल में 5 लाख रूपये तक का चयनित सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों को आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर है। इसके लिए आशा संगिनी व आशा को जिम्मेदारी दी गयी है। दोनों को आयुष्मान कार्ड बनाने को आईडी जनरेट किया गया है। इनका सहयोग करने को आंगनवाड़ी कार्यकत्री को भी लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुम...