रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चिन्हित ऐसे परिवार, जो अन्त्योदय राशन कार्ड धारक हैं या वर्ष 2011 के एसईसीसी डेटा में सूचीबद्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान ऑपरेटर आईडी के माध्यम से प्रतिदिन अधिकतम संख्या में कार्ड बनाए जा...