आयुष्मान कार्ड बनाने में टॉप-5 में पहुंचा जिला
फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार तेज हो गई है। जिला पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के टॉप-5 में शामिल है। अब ब्लॉक स्तर पर रोजाना 2,500-3,000 कार्ड बनाए जा रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या करीब 1,000 थी। जिले में कुल 11.94 लाख कार्ड बनने हैं, जिनमें से 7.38 लाख से अधिक बन चुके हैं। इस अभियान में आशा, सीएचओ, आयुष्मान मित्र और पंचायत सहायकों की अहम भूमिका है। अब तक 92,027 कार्डधारकों का निशुल्क इलाज भी किया जा चुका है, जिसमें गंभीर बीमारियों का कैशलेस उपचार शामिल है। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद के अनुसार पंचायत सहायकों के जुड़ने से गोल्डन कार्ड बनाने की गति बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.