आयुष्मान कार्ड बनाने में जौनपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर
जौनपुर, सितम्बर 6 -- जौनपुर, संवाददाता। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान में जनपद जौनपुर ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। जिले में 95 हजार 211 कार्ड बनाए गए। इस अभियान में बरेली पहले स्थान पर रहा। वहीं अभियान के समग्र प्रदर्शन में जौनपुर को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिले में आयुष्मान योजना के कुल 20 लाख 94 हजार 318 लाभार्थी हैं। अभियान के दौरान जिले में कुल एक लाख 36 हजार 811 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के अनुसार पात्र लोगों के कार्ड बनाने का काम लगातार चल रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके। अब तक जिले में एक लाख 80 हजार 837 मरीजों को इसके तहत लाभ प्राप्त हो चुका है। इनके उपचार पर करीब 332.82 करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.