नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। इसमें आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशाओं आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को दादरी में अलग-अलग स्थानों पर डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया। नोडल प्रभारी डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने गौतमबुद्ध नगर में 1156 ऑपरेटर आईडी बनाकर चयनित लोगों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर ऐसे पांच-पांच ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.