कन्नौज, मार्च 5 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 2 जिला स्तरीय केंद्रों और 1 मेडिकल कॉलेज में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें आयुष्मान मित्रों द्वारा कुल 87 पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए।जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 1,65,648 परिवारों को लक्ष्य बनाकर आयुष्मान कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अब तक 1,46,815 परिवारों के कार्ड बन चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का लगभग 88.63 प्रतिशत है। लाभार्थियों के हिसाब से कुल लक्ष्य 7,76,281 है, जिसमें से 4,66,991 लाभार्थियों के कार्ड जारी किए जा चुके हैं, यानी लगभग 60.16 प्रतिशत प्रगति हासिल की गई है। कहा कि आयुष्म...