सिमडेगा, अप्रैल 19 -- बानो, प्रतिनिधि।विवेकानंद शिशु-विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में 22 अप्रैल को आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं ई-केवाईसी के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु ने बताया कि यह शिविर स्वस्थ परिवार, समृद्ध समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रातः 8 बजे उपस्थित होना का आग्रह किया है। साथ ही अपने साथ राशन कार्ड की छायाप्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक और सक्रिय है, के साथ लेकर उपस्थित होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- आदेश: पेन नंबर के अभाव में बाधित नहीं होगा बच्चे का नामांकन -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.