फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल अधेड़ मरीज से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर लगातार पैसे मांगे जा रहे हैं। मामले की शिकायत सीएमएस से की गई है। कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी 50 वर्षीय मंगल प्रसाद रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका पैर दो जगह से टूटा बताया गया। आरोप है कि भर्ती के दौरान ही उनसे तीन सौ रुपये बेड चार्ज के नाम पर वसूले गए, जबकि मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है। परिजनों का कहना है कि वार्ड के एक कर्मचारी ने ब्लड चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये लेकर खून की व्यवस्था कराई। इसके अलावा आपरेशन के लिए 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.