मथुरा, अप्रैल 7 -- आयुष्मान कार्ड धारक होने के बावजूद निजी अस्पताल द्वारा घायल मरीज से रुपए वसूलने और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बे के कयाम कुरैशी के पुत्र बिलाल कुरैशी 17 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा करने के बावजूद अस्पताल ने मरीज से 70 हजार रुपए वसूल लिए। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान कोई विशेष लाभ नहीं हुआ और आयुष्मान कार्ड का हवाला देने पर अस्पताल स्टाफ उन्हें गुमराह करता रहा। विरोध करने पर अभद्रता और धमकी भी दी गई। बाद में 112 पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी और मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। बिल और दस्तावेज मिलने पर पता चला कि अस्पताल ने ...