आयुष्मान कार्ड की गलतियां अब नहीं बनेंगी इलाज में रोड़ा
सहारनपुर, जुलाई 27 -- सहारनपुर। आयुष्मान कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी छोटी तकनीकी गलतियां अब पात्र लोगों के इलाज में रोड़ा नहीं बनेंगी। शासन ने इन त्रुटियों को ठीक कराने के लिए पोर्टल शुरू कर नई व्यवस्था लागू की है। इससे जिले के 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारकों को सीधा फायदा मिलेगा। अब तक कार्ड में दर्ज विवरण और अन्य दस्तावेजों में अंतर होने पर लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में परेशानी होती थी। खासकर नाम की स्पेलिंग, माता-पिता के नाम, पते और जन्मतिथि में मामूली अंतर के कारण कार्ड होने के बावजूद इलाज अटक जाता था। ऐसे लोग संशोधन के लिए सीएचसी और सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटते थे।
नई व्यवस्थाइससे उन पात्र लाभार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके दस्तावेजों और आयुष्मान कार्ड में मामूली अंतर के कारण इलाज में दिक्कत आ रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.