लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की ओर से हनुमान जयंती पर नि:शुल्क ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, ई पैन कार्ड का शिविर लगा। चौपटिया रोड सराय माली खां पर लगे शिविर में चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदीप अध्यक्ष आसिम मार्शल प्रदीप, आचार्य राजेश शुक्ल, पार्षद सीबी सिंह ने सबसे पहले हनुमान जी का पूजन किया। कार्यक्रम में सुनील शुक्ला, मनीष रस्तोगी पार्षद, अंकुर दीक्षित, अरुण रस्तोगी, रिद्धि किशोर गौड़, मनोज तिवारी, राजेंद्र शर्मा, संकेत मिश्रा, अभय रस्तोगी, मो. असद कुरैशी, मो. जैद, दिनेश चंद्र कश्यप, सुनील कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...