सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयुष्मान कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं जनकल्याण से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण पहल हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, कोटेदार, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर काम करें, ताकि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाए जा सकें। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.