सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं ई-केवाईसी शिविर लगाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मौके पर कुल 183 लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। शिविर में 152 लोगों के ई-केवाईसी का सत्यापन पूर्ण किया गया। शिविर का सफल बनाने में बांसजोर के तरगा पंचायत के सीएससी केंद्र संचालक विशाल नायक एवं उनके सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहु ने कहा कि विद्यालय परिवार का प्रयास है कि शिक्षा देने के साथ साथ समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी निभाया जाय। यह भी पढ़ें- अपार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगेगा पर सूबे में बंद पड़े हैं 1068 आधार केंद्र यह भी पढ़ें- आयुष्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.