आयुष्मान कार्ड : देश में यूपी पहले नंबर पर, सहारनपुर का भी उम्दा प्रदर्शन
सहारनपुर, मई 25 -- सहारनपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय डैशबोर्ड के अनुसार देशभर में अब तक 44 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें अकेले उत्तर प्रदेश में 5.79 करोड़ कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। इस उपलब्धि में सहारनपुर जिला भी प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल हो गया है। आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसके तहत गरीब और पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलैस इलाज उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिल रहा है। सहारनपुर में अब तक 12.22 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिले में केवल 37 आवेदन निरस्त हुए हैं, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.