संभल, अप्रैल 22 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति को लेकर कड़े निर्देश दिए। मंगलवार को बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन कार्मिकों में बार-बार चेतावनी के बावजूद भी सुधार नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनकी अलग फाइल तैयार की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित बीसीपीएम, बीपीएम और डीआईयू कर्मियों का वेतन प्रगति होने तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को हर तीसरे दिन समीक्षा बैठक कराने को कहा, जिससे योजनाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यों में लापरवाही पर आठ महिला पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.