गोड्डा, अप्रैल 7 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को आयुष्मान योजना के एक कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आयुष्मान काउंटर पर कार्यरत सूरज कुमार झा के साथ सोमवार को दिन के लगभग 11 से 12 बजे के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना में कर्मी के गले पर खरोंच और चोट के निशान पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के फीमेल वार्ड में अनसूया देवी नाम की महिला इलाज के लिए भर्ती हैं। उनके परिजन आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के लिए काउंटर पर पहुंचे थे। इसी दौरान आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्रक्रिया को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। कर्मी के अनुसार लाभुक के कार्ड में गलत मोबाइल नंबर दर्ज था, जिसके कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा था और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.