हजारीबाग, अप्रैल 23 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरही के बरसोत राजगढ़ में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन और बलगम की हुई जांच की गई। कुल 102 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 96 लोगों का एक्स - रे परीक्षण किया गया। 18 मरीजों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया। ओपीडी में कुल 102 लोगों की जांच हुई। बरसोत राजगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रियंका कुमारी, शैलेन्द्र राम, सूरज कुमार, काजल कुमारी, रीमा वर्मा, सलोनी कुमारी, वीणा देवी, बबीता देवी, यशोदा देवी, अवंतिका देवी शोभा कुमारी, विभाग कुमारी, सुमन कुमारी जावेद अख्तर और मो शमशाद ने स्वास्थ्य जांच में डॉक्टरों को सहयोग किया। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य शिविर पडिरमा में 68 लोगों की स्वास्थ्य जां...