एटा, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम समीक्षा बैठक शनिवार का सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सीएमओ, विश्व स्वास्थ्य संगठन सलाहकार डॉ. अरविंद अकोय ने कर्मचारियों को शिविर के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। सीएमओ ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिविर से पूर्व ही ग्राम प्रधान से मिलकर ग्राम पंचायत में क्षय रोग जागरूकता, जांच शिविर के बारे में जागरूकता लाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से कम से कम 100 एक्स-रे किया जाए। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया, बीएमआई(कुपोषण) की जांच भी की सेवा भी उपलब्ध कराई जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन कंसलटेंट ने कहा कि शि...