गोरखपुर, अप्रैल 12 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड चरगावां के महराजगंज स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों द्वारा एक सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनीष तिवारी ने बताया कि देश को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन हर गांव में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का एक्स-रे, खून एवं बलगम की जांच के बाद क्षय रोगी की पहचान कर उन्हें पूर्ण रुप से ठीक होने तक समय-समय पर जांच कर निशुल्क उपचार किया जाएगा। मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, चिकित्सक सुरेन्द्र पाण्डेय, जिला कोआर्डिनेटर रामेन्द्र कुमार, सीएचओ शशिकला, के साथ ओम प्रकाश सिंह, हनुमान सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।...