हजारीबाग, अप्रैल 22 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरही के पडिरमा आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हीमोग्लोबिन और बलगम की हुई जांच की गई। कुल 68 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में 67 लोगों का एक्स - रे परीक्षण किया गया। 12 मरीजों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया। ओपीडी में कुल 68 लोगों की जांच हुई। पडिरमा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रियंका कुमारी, शैलेन्द्र राम, सूरज कुमार, राहुल कुमार राणा , मंजू देवी, निशि कुमारी , संतोष कुमार, संयुक्ता सिन्हा, कारण देवी, गायत्री देवी, मीना देवी और मो शमशाद ने स्वास्थ्य जांच में डॉक्टरों को सहयोग किया। यह भी पढ़ें- 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू यह भी पढ़ें- बारीडीह हाई स्क...