आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदतडीह व मोदीडीह का हुआ गुणवत्ता मूल्यांकन
गिरडीह, जुलाई 25 -- राजधनवार। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत रेफरल अस्पताल राजधनवार अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरदतडीह एवं मोदीडीह का दो दिवसीय गुणवत्ता मूल्यांकन किया गया। 23 जुलाई को हरदतडीह तथा 24 जुलाई को मोदीडीह में विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। मूल्यांकन टीम में डॉ. उत्तम कुमार एवं अंकिता नाथ शामिल थे। टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड डाटा प्रबंधक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नर्स एवं प्रसूति सेविका, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.