बदायूं, मई 2 -- रात में अस्पताल का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और कमरे में रखा सामान बिखेरते हुए लैपटॉप, मशीनें व अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए। सुबह पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल का है। यहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि यादव पत्नी दर्पण यादव ने तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल की शाम वह अस्पताल बंद कर घर चली गई थीं। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील का सामान व इन्वर्टर-बैट्री ले उड़े चोर अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे जब वह अस्पताल पहुंचीं तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिख...