आयुष्मान आरोग्य मंदिर से समरसेबल पंप चोरी
देवघर, जून 16 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत मलहरा पंचायत के आमगाछी सिंगागरडीह अवस्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगे समरसेबल पंप की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए समरसेबल पंप लगाया गया था। रविवार रात अज्ञात चोरों ने परिसर में प्रवेश कर पंप की चोरी कर ली। सोमवार सुबह जब स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे तो समरसेबल पंप गायब पाया। उसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दी गई। उसके बाद अज्ञात के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। चोरी की घटना से स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.