लातेहार, मई 26 -- बेतला, प्रतिनिधि। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरईडीह का चापानल पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है।इससे वहां पर पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में उक्त आरोग्य मंदिर में ईलाज करानेवाले मरीजों तथा उनके परिजनों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसबारे में एएनएम नर्मदा कुमारी और आसपास के सोनू प्रसाद,रमेश सोनी,संजीव गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बताया कि विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज दर्जनों की संख्या में ईलाज कराने आरोग्य मंदिर पहुंचते हैं।पर भीषण गर्मी के इस मौसम में उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर दर-दर भटकना पड़ता है।खराब चापानल की मरम्मत नहीं होने से स्वास्थ्य कर्मियों को भी काफी परेशानी होती है।वहीं ग्रामीणों के मुताबिक खराब चापानल को ठीक कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार ...