पूर्णिया, दिसम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में अलग-अलग प्रखंड क्षेत्र में 336 आरोग्य मंदिर की सेवाओं के जरिए जरूरतमंद रोगी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है। इस सेवा केन्द्र के माध्यम से जरूरतमंदों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। जिला सलाहकार युनिसेफ शिव शेखर आनन्द ने बताया कि इस केन्द्र के जरिए स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ दिलाना है। इसके लिए कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती है। इसकी सेवा का बेहतर बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर टीम की ओर से जांच का अभियान भी चल रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली कई मुख्य सुविधाएं हैं। मुख्य रूप से यह केंद्र भारत सरकार के आयुष्मान भारत कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य व्यापक, नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.