इटावा औरैया, अगस्त 8 -- महेवा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहादुरपुर घार में नेशनल असेसमेंट टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। असेसमेंट डॉ. रेनू बाला एवं डॉ. प्रियंका भोंसला ने चेकलिस्ट के माध्यम से किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित करीब 12 स्वास्थ्य पैकेज, जिसमें ओरल हेल्थ, ईएनटी, प्रसव, चाइल्ड केयर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं, से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया। टीम ने सीएचओ, एएनएम, आशा एवं संगिनी से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूछताछ की तथा आवश्यक रिकॉर्ड और केंद्र के इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निरीक्षण किया। असेसमेंट के दौरान केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि भी व्यक्त की गई।...