अमरोहा, अप्रैल 8 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र में अज्ञात लोगों ने सोमवार रात जमकर तोड़फोड़ की। खिड़की व दरवाजों के शीशे तोड़ने के संग दवा बिखेर दी। सूचना पर यूपी 112 ने मौका मुआयना किया है। घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला, जब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिमा यादव ड्यूटी पर पहुंचीं। केंद्र के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हुई थीं और अंदर सेफ अलमारी में रखीं दवा बिखरी पड़ी थीं। महिमा यादव ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। महिमा यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर केंद्र से एक प्रिंटर चोरी कर लिया गया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि सोमवार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.