उरई, फरवरी 28 -- उरई। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डॉक्टर और स्टाफ के न बैठने से यहां मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को आटा के इटोरा में आयुष्मान मंदिर बंद मिलने पर शिकायत के बाद सीएमओ ने इस मामले में अस्पताल की संबंधित सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को आटा के ग्राम बारा निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए इटोरा गुरु स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लेकर गए थे। लेकिन दोपहर में 12:15 बजे अस्पताल में ताला लगा था और यहां कोई भी मौके पर उपस्थित नहीं था। अस्पताल में दोपहर के समय सीएचओ सुप्रिया पांडे अनुपस्थित थीं। इस मामले की शिकायत करते हुए महिला के पति पुष्पेंद्र सिंह ने सीएमओ से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान...