गिरडीह, जून 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 1 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे टीबी रोगी खोज अभियान के अंतर्गत सोमवार को यक्ष्मा विभाग द्वारा प्रखंड के लक्ष्मणटुंडा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच शिविर की प्रक्रिया शिविर में क्षेत्र के 59 लोगों के रक्त नमूने लिए गए तथा उनका डिजिटल एक्स-रे किया गया। सभी जांच रिपोर्ट जिला स्तर पर भेज दी गई है, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद टीबी संक्रमण की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा कई लोगों ने रक्तचाप (बीपी), शुगर, हीमोग्लोबिन (एचबी) सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक दवाएं प्राप्त की।

टीबी के प्रति जागरूकता इस अवसर पर एक्स-रे टेक्नीशियन शिशिर कुमार, सुरेश महतो एवं टीबी विभाग के गणेश गुप्ता ने लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते...