बाराबंकी, अप्रैल 28 -- बाराबंकी। आदर्श कोतवाली क्षेत्र के असेनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 13 अप्रैल की रात चोरों ने सेंटर में रखे फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी और प्रिंटर जैसे जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन ग्रामवासियों द्वारा सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी संबंधित विभाग व पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...