देवघर, मार्च 14 -- देवघर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बलथर में एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) सर्टिफिकेशन के तहत निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्तर से आए डॉ. राजीव कुमार व डॉ. मुनमुन मंडल ने स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 12 पैकेज के तहत प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इसके साथ ही संस्थान में उपलब्ध दवा सामग्री, चिकित्सा उपकरण, उपस्कर, रसायन तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की भी चेकलिस्ट के आधार पर जांच की गई। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक सुधार की जरूरत पाई गई, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.