कन्नौज, अगस्त 6 -- कन्नौज। जिले का उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुरैया बुजुर्ग अब प्रदेश के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मॉडल बन सकता है। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को केंद्र का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) प्रबंधन, सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। केंद्र पर प्रतिमाह 28 से 30 सुरक्षित प्रसव कराए जाने तथा लगभग 10 हजार आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी पर उन्होंने स्वास्थ्य टीम की प्रशंसा की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमिता कटारिया और स्टाफ ने एचआरपी प्रबंधन से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि डिलीवरी प...