सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गौरा बाजार गांव में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शनिवार को न खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी रही। ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र आए दिन बंद रहता है। इसकी विभाग को भी जानकारी दी गई है, लेकिन जानबूझ कर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिसकी भरपाई ग्रामीणों को करनी पड़ रही है। ग्रामीण राधेश्याम, पूर्णमासी, रघुवीर, रामकिशुन, रीता देवी, सत्यभामा आदि ने बताया कि गौरा बाजार गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किया गया है। इसे संचालित करने का जिम्मा सीएचओ की है। सीएचओ को वर्किंग तिथि में सुबह नौ से चार बजे तक बैठना है। यह भी पढ़ें- जिले के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रति नियोजन रद्द, मूल स्थान में योगदान देने का आदेश इनके बैठ...