महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत सरकार की टीम ने एक्यूएएए में शामिल आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का ऑनलाइन असेसमेंट किया। सीएमचओ और एएनएम से मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा और बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के बारे में जानकारी ली। बेहतर रिस्पांस मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की हौसला आफजाई की।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा कायाकल्प के इंटरनल और एक्सटर्नल असेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन पर एक्यूएएस में चयनित थे। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्क्रीम(एनक्यूएएस) टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा पर तैनात सीएचओ राधिका मणि से एनसीडी यानी हाइपरटेंशन, डायबिटीज और हार्ट डिजिज बीमारियों में प्राथमिक ग्रामीण स्तर पर स्क्रीनिंग और संदर्भन के बारे में जानकारी ली। यह ...