आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौहट में लटक रहा ताला
गंगापार, जुलाई 26 -- शहर से 40 से 45 किलोमीटर दूर के ग्रामीण अंचल के आमजन को स्वास्थ्य सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विकास खंड मेजा अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौहट गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो साल पहले बनवाया गया है। जिसमें अभी तक डॉक्टरों की तैनाती न कोई स्वास्थ्य सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तक भी नहीं खुल सका है। जो आमजन के लिए शोपीस बनकर रह गया है। जिसमें हमेशा के लिए ताला लटक रहा है। लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर कौहट में डॉक्टर की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.