आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अधीक्षक ने किया निरीक्षण
बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा के अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर डीहा का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की गहनता से जांच की। सीएचओ से दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के संबंध में जानकारी ली। केंद्र पर मौजूद मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवा वितरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। निर्देश दिया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रतिदिन निर्धारित समय पर खुले। प्रत्येक मरीज की गुणवत्तापूर्ण जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए। आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- नेशनल टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सेवाओं की जांची गुणवत्तां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.