कौशाम्बी, मई 9 -- विकास खंड सिराथू के ककोढ़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को सृजन नेत्र चिकित्सालय त्रिलोकपुर की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने नेत्र रोगियों की जांच करते हुए दो मरीजों को आपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया। शिविर में डॉक्टर एसके शुक्ल के नेतृत्व में नेत्र परीक्षण अधिकारी मानसी शुक्ला ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में कुल 33 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें 17 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इनमें से दो मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. एसके शुक्ल ने ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी भी मौसम में सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर आंखों की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.