आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिक्षक चयन को लेकर 80 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
दुमका, जून 4 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं की बहाली प्रक्रिया के तहत बुधवार को दुमका स्थित सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया। यह साक्षात्कार डीएएमओ एम. के. मिश्रा एवं नोडल पदाधिकारी आशीष रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी आधारित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सेशन आधारित पार्ट टाइम योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए मसलिया, रानेश्वर, जामा, जरमुंडी तथा शिकारीपाड़ा प्रखंडों के कुल 80 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की योग संबंधी जानकारी, प्रशिक्षण, अनुभव एवं व्यवहारिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। यह भी पढ़ें- पूरी भव्यता के साथ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.