श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सीएमओ डा अशोक कुमार सिंह ने गिलौला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटहा व कटार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन मरम्मत, स्वच्छता, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता व बालिकाओं के टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटहा में सीएचओ सरिता पांडेय व कटार में सीएचओ रंजना राय उपस्थित मिलीं। सीएमओ को कटार केंद्र का भवन जर्जर मिला। यहां पेयजल की रनिंग वॉटर व्यवस्था और इनवर्टर-बैटरी भी खराब मिली। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक गिलौला डा दीपक शुक्ला को मरम्मत कराने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं भगवानपुर में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.