प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। बदलती जीवन शैली के कारण लोगों में अवसाद, मानसिक तनाव व शुगर की बीमारी बढ़ रही है। सामान्य तौर पर 30 वर्ष की उम्र पार करते-करते लोग इन बीमारियों के शिकार होने लगते हैं। यही कारण है कि हाइपरटेंशन (बीपी) व डायबिटीज (शुगर) एक सामान्य बीमारी का रूप लेती जा रही है। इसलिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हाइपरटेंशन व डायबिटीज के मरीजों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 30 साल की उम्र से अधिक के लोगों का शत-प्रतिशत नि:शुल्क जांच कराने का निर्देश दिया है। हालांकि जिले में स्थित 675 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है, लेकिन जागरूकता के अभाव में मरीज सीएचसी व जिला अस्पताल जाते हैं। जबकि आयुष्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.