बस्ती, मई 6 -- बस्ती। ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए गांवों में संचालित ज्यादातर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में बुनियादी सुविधा नहीं है। कई ऐसे सेंटर हैं, जहां न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही वहां पानी की सुविधा है। कुछ सेंटर के बिजली के कनेक्शन का पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। कई सेंटर खेत के बीच में बना दिए गए हैं, जहां से आने जाने का रास्ता नहीं है। बरसात के समय वहां तक पहुंचना संभव नहीं रहता है। बुनियादी सुविधाएं न होने से जहां सीएचओ का वहां बैठना मुश्किल हो जाता है, वहीं मरीज भी आने से कतराते हैं। अधिकारियों की ओर से समय-समय पर जांच कर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी जा रही है। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में हेल्थ एटीएम बंद, बजट ही नहींबिजली और पानी की कमी कप्तानगंज ...