कन्नौज, अगस्त 13 -- कन्नौज। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों की जांच को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को मुरैया बुजुर्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित प्रशिक्षण में पांच केंद्रों पर तैनात सीएचओ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में स्टेथोस्कोप, फीटल डॉप्लर और ईसीजी मशीन के संचालन और उपयोग के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से प्राथमिक स्तर पर मरीजों की जांच में सुविधा होगी। जांच के दौरान गंभीर बीमारी के संकेत मिलने पर मरीज को समय से उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- घर के पास बेहतर इलाज: मेडिकल कॉलेजों से मजबूत होता यूपी का हेल्थकेयर नेटवर्क कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. ब...